समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। मंगलवार को वारिसनगर ब्लॉक के हांसा पंचायत स्थित नूरगंज गांव में पढ़ने वाले बच्चों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉo सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षा दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षक एवं बच्चो ने संयुक्त रूप से केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया और एक दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा किया। मौके पर शिक्षक नाजिया खातून के अलावा छात्र – छात्राओं में रोजी, आसिफा, फलक, जीनत, खुशबू, नसरीन, मुस्तरी, सादमा, कहकशां, रकीब, अबूजर आदि मौजूद थे।























































