समस्तीपुर: कल्याणपुर जमीनी विवाद से एक नशेड़ी नशापान कर जमीन की दस्तावेज के साथ थाना परिसर पहुंचा। थाना अध्यक्ष को लगा कि नशापन किए हुए हैं। पुलिस ने तुरंत थाने के नशे जांच की मशीन से से नशे की जांच की। हथकड़ी लगाकर सामुदायिक अस्पताल चौकीदार के साथ भेजा। चिकित्सक ने नशेड़ी की पहचान कुढवा पंचायत के सिंघिया गांव के पीतांबर राय के पुत्र अरुण राय के रूप में की। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मध्य निषेध के तहत मामला दर्ज कर न्याय हिरासत में भेजा जाएगा। घटना रविवार की शाम की बताई गई है।



















































