कल्याणपुर /समस्तीपुर : बिहार बंद का असर कल्याणपुर में देखा गया। बंद को सफल बनाने को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। आवाजाही करने वाले लोगों को घंटों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कल्याणपुर चौक,जटमलपुर, सैदपुर महागठबंधन के कार्यकर्ता का सड़क पर झंडा बैनर लगाकर बैठे रहे। मौके पर दिनेश कुमार रणजीत राम उमा राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।






















































