समस्तीपुर : सरस्वती पूजा के प्रतिमा विसर्जन मे लगी एक युवक को गोली घटना के 35 घंटे बाद भी नहीं हुई प्राथमिकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने सोमवार को जख्मी युवक को प्राथमिक इलाज कर डॉक्टर सविता मिश्रा ने स्थिति गंभीर देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। सरस्वती पूजा के मूर्ति प्रतिमा विसर्जन के समय जितवरिया इंटर महाविद्यालय के समीप आपसी विवाद में अज्ञात बदमाशों ने गांव के ही दीपक भगत के पुत्र 20 वर्षीय मुन्ना कुमार पर गोली चलाई थी जो उसके जांघ में लगी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दी गई है। आवेदन आते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।,



















































