ताजपुर / समस्तीपुर:
ताजपुर प्रखंड के रामपुर महेशपुर पंचायत के वार्ड नंबर – 13 अंतर्गत ग्राम चकमधौल अवस्थित कॉमरेड सोनिया देवी के निवास स्थान से शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच से जुड़े महिला संगठन अखिल भारतीय महिला अधिकार संघर्ष मोर्चा के जिला कमिटी के बैनर तले जिला संयोजक अनिता देवी और जिला कमिटी सदस्य व महिला नेत्री सोनिया देवी के नेतृत्व में महिला अधिकार मार्च निकाला जो विभिन्न मार्गो से गुजरते ठूठा बड़ चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार ने कहा कि सर्व प्रथम ऑस्ट्रेलिया,डेनमार्क, जर्मनी और स्वीटजरलैंड में 1911 ईस्वी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । लेकिन 1975 ईस्वी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का मान्यता उस वक्त मिली जब संयुक्त राष्ट्र ने भी ये जश्न मनाना शुरू कर दिया। संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस के लिए पहली थीम 1996 में चुनी गई।
सभा को शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार, जितेंद्र किशोर महिला नेत्री शिव कुमारी देवी,रेखा कुमारी, कविता कुमारी, संगीता कुमारी, मंजू देवी, समां खातून, रीमा कुमारी, जगतारण देवी,किरण देवी, रागनी कुमारी, निर्माला देवी, नीलम देवी, राम सखी देवी, अनिमा देवी, पूजा कुमारी, रेखा देवी विभा कुमारी,सुमित्रा देवी, कौशल्या देवी, सावित्री देवी, सुगीया देवी, सुकेश्वरी देवी, सोनी कुमारी, छात्र नेता कृष्ण कुमार, युवा नेता नीरज कुमार, समेत मजदूर नेता हरिश्चंद्र सदा, मोती लाल साह, बिल्टू सदा, शत्रुघ्न पासवान तथा किसान नेता रामाकांत चौधरी और राज नारायण सिंह ने संबोधित किया।




















































