हरियाणा फरीदाबाद: अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के अंतरास्ट्रीय सचिव मुहम्मद मुस्तफा के जन्मदिन समाज हित में शिव मंदिर तिरखा कॉलोनी बल्लबगढ़ में लगाया रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया जिसमें सैकडों की संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान 103 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया । इस अवसर पर ट्रस्ट के अंतरास्ट्रीय सचिव मुहम्मद मुस्तफा ने अबु धाबी से वीडियो कॉल के माध्यम से बताया कि रक्तदान करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जैसे कि हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम नहीं होता, कैंसर का खतरा कम होना, वजन कम करना, और आयरन के स्तर को नियंत्रित करना. यह दूसरों की जान भी बचा सकता है और चिकित्सा उपचार में मदद कर सकता है, ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार ने बताया कि
हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रक्तदान करने वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने का जोखिम 88% तक कम हो जाता है तथा एक अन्य अध्ययन के अनुसार, बार-बार रक्तदान करने वालों में लीवर, फेफड़े, कोलन, पेट और गले के कैंसर का जोखिम कम होता है
रक्तदान से कैलोरी बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है, तनाव कम होता है ,भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार होता है , रक्तदान के दौरान फ्री चेकअप से शारीरिक लाभ होता है,
नेगेटिव भावनाओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है, इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सुबोध कुमार साह, पंडित तरसेम वत्स,
शिव शंकर राय, सपनों का आशियाना ट्रस्ट की संस्थापिका राधिका गुप्ता, लाली देवी, रेणु देवी, रहीश, करिश्मा, रविशंकर व अन्य बहुत से लोगों ने रक्तदान कर संकल्प लिया कि साल में एक या दो बार रक्तदान जरूर करेंगे सपनों का आशियाना ट्रस्ट की संस्थापिका राधिका गुप्ता ने रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया एवं उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया।
रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर का आयोजन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह द्वारा किया गया। रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साह इस अवसर पर देखते ही बनता था। रक्तदान करने वालों में पुलिस के जवान, होमगार्ड के जवान और स्थानीय युवक युवतियां शामिल रहे।
इस दौरान ब्लड बैंक व सिविल अस्पताल की टीम और रेडक्रॉस की मेडिकल टीमें तैनात रही।
सभी लोगों ने मुहम्मद मुस्तफा को जन्मदिन की बधाई देते हुए डॉ हृदयेश कुमार और डॉ एमपी सिंह के लिए भी लंबे स्वास्थ्य जीवन के लिए कामना करते हुए कहा कि इनका जीवन समाज में एक प्रेरणा है इनसे हमें सीखना चाहिए





















































