समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत के चकजाफर गांव में अचानक हुई अगलगी की घटना में 3 घर जलकर राख हो गया। जिसमें हजारों रुपये की क्षति होने के बाद लोगों ने बताई है। स्थानीय लोगों का बताना है कि गृह स्वामी सभी अपने अपने कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। उसी दौरान अचानक हुई एक घर से धुंध जब तक मौके पर पहुंचते तब तक देखते ही देखते आग की लपट काफी तेज हो गई और तीन घर को अपने चपेट में ले लिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशामक टीम को दी जबतक अग्निशामक टीम मौके पर पहुंचे तबतक स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। परंतु घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। घर जलने वालो में चकजाफर गांव के श्याम महतो, रामविलास महतो, राजकुमार महतो का नाम शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर अंचलाधिकारी कमलेश कुमार ने घटना अस्थल पर सीआई सत्यनारायण पांडे को भेजकर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात बताई है।




















































