समस्तीपुर; कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत में स्थित वार्ड 2 में अचानक रामजी महतो के आवास परिसर में आग लगने से घर जलकर राख होने का मामला प्रकाश में आया है इस संबंध में अंचल अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही पोषक क्षेत्र के हल्का कर्मचारी मीरा कुमारी को जायजा लेने के लिए भेजा गया है प्रतिवेदन आने के बाद आपदा से मिलने वाली सहायता राशि प्रदान की जाएगी





















































