अज्ञात अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर कर दी हत्या

628

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामेश्वर जुट मिल के पास अज्ञात अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर अंधाधुंध गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी पवन कुमार सिंह का 40 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गुड्डू सिंह जुट मिल के पास डेरा लेकर रहता था। आज वह शाम में मार्केट कोई काम से गया था जैसे ही वह मुक्तापुर स्थित जुट मिल के गेट नंबर 2 के पास पहुंचा कि पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के मदद से उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत ईलाज के दौरान हो गई। बहरहाल इस तरह की घटना को लेकर जुट मिल एरिया में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here