अनुमंडल स्तरीय इवीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर का किया गया उद्घाटन

137

संजय भारती

समस्तीपुर। दलसिंहसराय
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,134-उजियारपुर -सह-अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 138-विभूतिपुर-सह-भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, दलसिंहसराय के द्वारा संयुक्त रूप से अनुमंडल कार्यालय, दलसिंहसराय में निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के निदेशानुसार अनुमंडल स्तरीय ईवीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर का उदघाटन किया गया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह डेमोस्ट्रेशन सेंटर प्रत्येक कार्यालय दिवस को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या के 05:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। डेमोस्ट्रेशन सेंटर स्थापन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचकों को इवीएम के द्वारा मतदान कराये जाने की पूर्ण जानकारी सहित मतदाताओं को जागरूक किया जाना है। इवीएम से मतदान की जानकारी प्राप्त करने एवं डमी मत गिराने के कार्य में सहायता हेतु योग्य कर्मियों एवं मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति डेमोस्ट्रेशन सेंटर में की गई है। कोई भी निर्वाचक स्थापित डेमोस्ट्रेशन सेंटर पर आकर इवीएम से मतदान की जानकारी प्राप्त करते हुए डमी मतदान कर सकते हैं।उदघाटन सत्र में 134-उजियारपुर एवं 138-विभूतिपुर के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी, अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित होकर अपने अपने डमी मतदान का प्रयोग किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here