समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर : जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी के घर के कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने एक दुकानदार के साथ लूटपाट करने कि नियत से उसके दुकान में घुसा जिसका दुकानदार ने विरोध जताया। दुकानदार द्वारा विरोध जताए जाने पर अपराधियों ने दुकानदार पर गोली चला दी, दो गोली दुकानदार के पैर में लगी है। गोली कि आवाज सुनकर आसपास के लोग दौर पड़े और एक अपराधी को पकड़ लिया। पकड़े गये अपराधी की पहचान अविनाश कुमार जो बंगरा थाना क्षेत्र के तौर पर कि गई है। वहीं घायल किराना दुकानदार कि पहचान अनिल चौरसिया के तौर पर हुई है। मिलीं जानकारी के मुताबिक जब दुकानदार अपना दुकान बन्द ही करने वाला था कि अचानक एक बाईक पर तीन अपराधी दुकान पर पहुंचा और लूटपाट करने लगा जिसका विरोध दुकानदार अनिल चौरसिया ने किया। इसी बात पर अपराधियों ने दुकानदार पर गोली चला दी। आसपास के लोगों को जुटता देख तीन अपराधियों में दो फरार हो गया और एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इस घटना कि जानकारी मिलने पर मथुरापुर ओपी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया इधर घायल का उपचार सदर अस्पताल समस्तीपुर में चल रहा है। पूछे जाने पर दुकानदार ने बताया कि कितने राशि कि लूट हुई है वह दुकान का हिसाब मिलाने के बाद ही पता चलेगा। बहरहाल इस घटना को लेकर दुकानदार सहमे हुए हैं।





















































