समस्तीपुर :कल्याणपुर न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में छापेमारी कर दो एन बी डब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर थाना लाइ। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राऊत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटी गांव के ही राम उचित महतो व रामशरण महतो हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
























































