अलग अलग स्थानों से पुलिस ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा हवालात

443

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर प्रखंड के तहत मथुरापुर ओपी कांड संख्या 334 /2022 दिनांक 2 नवम्बर 2022 धारा 147 /148 /323 /324 /307 /447 /448 /379 /524 /506 भा0द0वि0 के प्राथमिकी अभियुक्त रामू उर्फ राम बाबू साह पिता केरोखी साह, शिवा कुमार पिता श्याम साह, रवि कुमार पिता रामू साह सभी साकिन मथुरापुर, थाना मथुरापुर ओपी जिला समस्तीपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर मथुरापुर ओपी थाना कांड संख्या 339 /2022 दिनांक 4 नवम्बर 2022 धारा 30 (ए) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के प्राथमिकी अभियुक्त विजय कुमार महतो पिता स्व0 रमण महतो साकिन रामनगर, थाना मथुरापुर ओपी जिला समस्तीपुर में निवासी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी को कागजी प्रक्रिया के बाद आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसकी पुष्टि थाना अध्यक्ष गुलनाज कौसर ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here