समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी में रविवार को लेट्स इंस्पायर बिहार के अंतर्गत गठित डिजीज अवेयरनेस चैप्टर द्वारा आयोजित किए गए प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम के उपरांत नेशनल न्यूट्रिशन वीक के अवसर पर पौष्टिक आहार का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात्, डिजीज अवेयरनेस चैप्टर’ के सदस्यों ने प्रखंड वासियों को विभिन्न बीमारियों से बचने, साफ – सफाई के महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। कार्यक्रम के मध्य में लेट्स इंस्पायर के मुख्य संरक्षक आईपीएस अधिकारी विकास वैभव जी ऑनलाइन के माध्यम से शाहपुर पटोरी एवं समस्तीपुर जिला वासियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएँ दी, और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख सुरेश कुमार राय, व्यवस्थापक गिरवल राय, अशोक कुमार राय, मनोज कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष चकसाहो राम सागर राय, इंटेलेक्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट के उमा शंकर ठाकुर, प्रोफेसर मनीष कुमार, पटना सेंट्रल टीम से अमीर अहमद, डॉ. जयेश कुमार, शर्मद खान, एन एम सी एच पटना के नर्सिंग अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, लैब टेक्नीशियन अजीत कुमार मिश्रा एवं बीएससी नर्सिंग के छात्र सनी कुमार, अमन कुमार, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार। वहीं रजनीश, राजा, नीतीश और एलआईबी टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण न्यूट्रीमिक्स आहार वितरण रहा, जिसमें सैकड़ों बच्चो को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य कुपोषण को कम करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। अभियान का यह कार्यक्रम युवाओं, महिलाओं,एवं समाज के सभी वर्गों को जागरूक और प्रेरित करने का एक सफल प्रयास रहा। इस आयोजन ने ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक समता के प्रति एक नई जागरूकता उत्पन्न की है ।

















































