मौके पर प्रखंड स्तरीय 61 सदस्यीय कमिटी का हुआ गठन, चुनी गई कुमारी रिंकू अध्यक्ष तथा हीना प्रवीण सचिव
जीविका से जुडें कार्यरत महिलाओ ने शोषण के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाल कर शोषण करने व काम से निकाल देने की धमकी देने वाले पदाधिकारियों को किया खबरदार
समस्तीपुर: पूसा प्रखंड के गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 अवस्थित सामुदायिक भवन परिसर में शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय जीविका से जुडें कार्यरत महिलाओ की बैठक जीविका सीएम कुमारी रिंकू के अध्यक्षता और अखिल भारतीय महिला अधिकार संघर्ष मोर्चा के प्रखंड संयोजक रेखा कुमारी के पर्यवेक्षण तथा शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक राम कुमार के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
मौके परसर्व सम्मति से प्रखंड स्तरीय 61 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। जिसका कुमारी रिंकू को प्रखंड अध्यक्ष तथा हीना प्रवीण को प्रखंड सचिव चुना गया। जबकि आशा कुमारी, रीता कुमारी, बबिता कुमारी, अर्चना कुमारी, प्रियंका कुमारी, राम कुमारी देवी, रेणु देवी,संजू देवी, सविता देवी, सविता देवी, लक्खी देवी, मीरा कुमारी, प्रीति कुमारी रिंकू देवी, कुमारी नीलू, रिंकी कुमारी पूनम कुमारी, नीतू कुमारी, पिंकी देवी, सुभाषिनी कुमारी, अर्चना कुमारी, संजू कुमारी, द्रौपदी कुमारी, शशि किरण, फूल देवी, सीता देवी, अमृता कुमारी, सीमा देवी, आशा रानी, रूबी देवी, पिंकी देवी, ललिता कुमारी, रिंकी देवी प्रियंका कुमारी, सीमा देवी, सोनी कुमारी, ममता देवी, सुजाता कुमारी, ममता कुमारी, बबिता देवी, रिंकी कुमारी, इंदु देवी, रंजिता कुमारी पिंकी कुमारी, नीलम देवी, इंदु देवी, नूतन कुमारी, पूनम देवी, वीणा देवी चुने गए। मौके पर सैकड़ों जीविका से जुडें कार्यरत महिलाओ ने अपना अपना विचार व्यक्त किए। बैठक के अंत मे शहीद ए आज़म भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के बैनर तले प्रखंड स्तरीय जीविका के पदाधिकारियों के द्वारा शोषण और सम्मान पूर्वक बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था नहीं करने, के खिलाफ़ प्रतिरोध मार्च निकाल कर चेतावनी दिया गया कि यदि पदाधिकारियों का रवैया सही नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक राम कुमार ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी जीविका से जुड़े महिलाओं का जारी शोषण के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।






















































