आमरण अनशन पर बैठे हित लाल राय

312

समस्तीपुर : चकमेहसी थाना परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हित लाल राय अंचलाधिकारी के आश्वासन बाद अपराहन में अनशन टूटा चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव के स्वर्गीय मकसूदन राय के पुत्र हित लाल राय पूरे परिवार के साथ अपनी खतियान ई जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा को लेकर अपनी मांगों के साथ थाना परिसर में आमरण अनशन पर बैठे। पीड़ित परिवार का कहना था कि स्थानीय पुलिस की मदद से गांव के ही स्वर्गीय राममिलन राय के पुत्र रामचंद्र राय, लक्ष्मी राय मेरे खेत में लगी तोरी की फसल विगत 4 नवंबर को काट लिए। जबरन फसल काटने को लेकर मैंने थाने में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन दिया स्थानीय पुलिस ने मेरी आवेदन पर 17 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की पुनः जब मैं अपने खेत में गेहूं की फसल लगाया तो आरोपियों ने बलपूर्वक 18 नवंबर को मेरी लगाई फसल को जोत लिया । थानाध्यक्ष फसल बर्बादी को लेकर आवेदन दिया पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की क्यों का मन बढ़ता गया मेरे हौज मैं आरोपियों ने रिंग गिरा दिया । पुलिस द्वारा न्याय नहीं मिलने पर पूर्व मेरे द्वारा दिए गए सूचना के आलोक में हम सपरिवार न्याय को लेकर थाना परिसर में अनशन पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची अंचलाधिकारी कमलेश कुमार ने अनशन कारियों को समझाते हुए कहा कि आपका मामला टाइटल सूट में चल रहा है न्यायालय के आदेश की प्रतीक्षा करें तब जाकर अनशन टूटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here