आवाज लगाया कोई है, महिला दरवाजे पर आई और चैन छीनकर फरार

240

लाकेट लगा हुआ करीब 5-6 भर का चैन करीब 5 लाख रूपये कीमत का था

लगातार चैन छीनने की घटना चिंताजनक, चैन स्नेचर गिरोह को पकड़े पुलिस अन्यथा आंदोलन-बंदना सिंह

समस्तीपुर, 9 मार्च 2025

आवाज लगाया कोई है। महिला के दरवाजे पर आते ही चैन छीनकर फरार हुआ चैन स्नेचर।
मामला मुफस्सिल थाना के मोहनपुर वार्ड नंबर 43 का है जहां समस्तीपुर कालेज समस्तीपुर के पूर्व कर्मचारी चंद्रेश कुमार वर्मा की पत्नी एवं प्लस टू शिक्षक मिथिलेश कुमार की मां इंदू वर्मा के घर पर करीब 5.50 बजे संध्या आवाज लगाया कोई है और जैसे ही महिला दरवाजे पर पहुंची, कुछ समझ पाती तब तक झपट्टा मारकर गले से चैन छीनकर चैन स्नेचर फरार हो गया। पीड़ित ने 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने फोन कर पीड़िता को पूछताछ के लिए थाना पर बुलाया है।
पीड़ित से मिलकर सांत्वाना देते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने बढ़ती चैन छीनतई की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए घटना पर रोक लगाने, चैन स्नेचर गिरोह को गिरफ्तार करने अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here