अमरदीप नारायण प्रसाद
वाराणसी :-मनोशान्ति सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ केयर के प्रांगण में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मनोविज्ञान से संबंधित छात्र एवं छात्राओं और दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया जिसके मुख्यअतिथि उदय प्रताप डिग्री कॉलेज के किट विज्ञान के विभागा अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह , विशिष्ट अतिथि के तौर पर नेचुरोपैथी के विशेषज्ञ डॉ शमशेर पटेल जी रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मनोशान्ति सेंटर की संस्थापक शिवांगी जी ने बताया कि आत्मबल और मानशिक अवचेतना से मन पर विजय प्राप्त किया जा सकता हैं, जिससे आत्महत्या जैसे गंभीर विषय पर रोक लगाई जा सकती है साथ ही उन्होंने बताया कि की आत्महत्या के मामले में भारत का विश्व में पंतालिस्वा स्थान है
कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्थान के प्रबंधक नारायण सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम मैं प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र है दूरदराज से आए हुए दिव्यांगजन | कार्यक्रम में विशेष योगदान अन्नपूर्णा गुप्ता वरुण सिंह रविकांत ,सबा तस्लीम
रचना पांडे का रहा |






















































