एक बार फिर स्पाइन के एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया गया है!

337

लकवाग्रस्त होने के कगार पर पहुंच चुके मरीज को समय पर ऑपरेशन करके नया जीवन दिया गया है!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हड्डी अस्पताल ‘शीर्षक ट्रॉमा एंड स्पाइन केयर’ में एक बार फिर स्पाइन के एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया गया है!
यह मरीज कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजूरी निवासी राम राजी राय का 42 वर्षीय पुत्र बैद्यनाथ राय बताया जाता है! जो पिछले तीन महीनों से काफी परेशान था, लेकिन ऑपरेशन के मात्र 14 दिनों बाद ही उसे परेशानी से मुक्ति मिल गयी! इस सफल ऑपरेशन का श्रेय एक बार फिर शहर के जाने माने हड्डी जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ एम के अजय को जाता है!जो अबतक समस्तीपुर में सैकड़ों गंभीर ऑपरेशन को सफल बना चुके हैं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बैद्यनाथ काफी उत्साहित था! उसने कहा कि डॉक्टर श्री अजय ने उन्हें नया जीवन दिया है! वह इस परेशानी को लेकर काफी महीनों से परेशान था! कई जगहों पर चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन परेशानी ठीक होने के बजाय लगातार बढ़ती ही चली गई! कमर में असहनीय दर्द हो रहा था! उसका शरीर धीरे धीरे सुन्न होने लगा होने लगा था. इसके बाद वह डॉ एमके अजय के पास पहुंचा!डॉ एम के अजय ने बताया कि इस मरीज को डिस्क प्रोलैप्स की बीमारी थी! रीढ़ की हड्डी के बीच नस दब गया था! जिस कारण से मरीज का शरीर सुन्न हो गया था! लेकिन डिसेक्टोमी सर्जरी के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो चुका है!उसे बीमारी से मुक्ति मिल गयी है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here