एक युवक को जिंदा जलाकर जान मारने का प्रयास किया गया।

423


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा नगर थाना क्षेत्र के बेली शरीफ मोहल्ले में एक युवक को जिंदा जलाकर जान मारने का प्रयास किया गया। जिसे आसपास के लोगों ने आग को बुझा कर जख्मी अवस्था में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान कलाली रोड निवासी स्वर्गीय महावीर रजक के पुत्र चुन्नू रजक के रूप में किया गया। जख्मी युवक के भाई संजय रजक ने बताया कि शनिवार की सुबह मेरे भाई को मोहल्ले के 4 युवकों ने बुलाकर बेली शरीफ मोहल्ले की ओर ले गया था। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि मेरा भाई को किसी ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया है। जब वहां पहुंचे तो देखें कि मेरा भाई जिंदा जल रहा है। तब आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। उसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुझे पूरा आशंका है कि वही चारों ने मेरे भाई को जिंदा जलाने का प्रयास किया है। हालांकि जख्मी युवक अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। होश आने के बाद यह साफ हो पाएगा कि किसने और किस कारणों से युवक को पेट्रोल छिड़क कर जलाने का काम किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here