विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन मेला का हुआ आयोजन।

385

-योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन सुविधाओं का दिया गया लाभ
-परिवार संतुलन के लिए परिवार नियोजन का उपलब्ध आवश्यक : सिविल सर्जन
-11 से 31 जुलाई तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा
-इस वर्ष पखवाड़े का थीम रखा गया है- “विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपति की शान

पूर्णिया, 11 जुलाई

विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई) पर जिले के सभी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देते हुए इच्छुक सुविधा का लाभ उपलब्ध कराया गया। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पूर्णिया पूर्व में सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया द्वारा परिवार नियोजन मेला की शुरुआत की गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेते हुए परिवार को संतुलित रखते हुए खुश और खुशहाल रहने की अपील की है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्णिया पूर्व से लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए सारथी रथ भी रवाना किया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ आर पी मंडल, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीसीएम संजय कुमार दिनकर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व डॉ शरद कुमार, डिसिक्यूए डॉ अनिल कुमार शर्मा, पिरामल स्वास्थ्य के जिला लीड चंदन कुमार, प्रोग्राम लीड सनत गुहा, यूनिसेफ जिला समन्यवक राजकुमार, पीएसआई इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर मयंक राणा, परिवार नियोजन समन्यवक ब्यूटी कुमारी, पूर्णिया पूर्व प्रखंड बीसीएम बरखा रानी सहित अस्पताल एएनएम, आशा कर्मी और परिवार नियोजन सुविधा का लाभ लेने के लिए क्षेत्र के योग्य दंपति उपस्थित रहे।

लोगों का सोच बदलने से सम्पन्न हो सकेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा :

सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर साल परिवार नियोजन पखवाड़ा आयोजित किया जाता है जहां लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देते परिवार को संतुलित रखने की जानकारी दी जाती है। इसका उद्देश्य लोगों द्वारा छोटा परिवार रखते हुए उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और देखरेख को संतुलित रखना है। छोटा परिवार रखने से संबंधित परिवार के लोग विभिन्न बीमारियों के होने से सुरक्षित रह सकेंगे। इसके लिए लोगों को सोच बदलने की जरूरत है। मुख्य रूप से इसमें महिलाओं की भूमिका अहम हो जाती है। उनके द्वारा यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि उनके द्वारा कब और कितना बच्चा पैदा किया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर साल परिवार नियोजन पखवाड़ा चलाया जाता है जिस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जाती है। इसका उपयोग करते हुए दंपत्ति अपने बच्चों के अंतराल रखते हुए परिवार नियोजन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ इसमें विभिन्न सहयोगी संस्थाओं द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है जिससे कि ज्यादा लोग परिवार नियोजन सुविधा का लाभ नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से उठा सकते हैं।

11 से 31 जुलाई तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा :

एसीएमओ डॉ आर पी मंडल ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 11 से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा जहां से योग्य दंपत्तियों द्वारा परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। दंपति द्वारा दो बच्चों के बीच अंतराल रखने के लिए अस्थायी सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। इससे माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सकते हैं। हमारे देश की जनसंख्या विश्व में सबसे ज्यादा है जिसे नियंत्रण में रखने की जरूरत है जिससे कि सभी लोगों को सभी सुविधा का लाभ आसानी से मिल सके।

महिलाओं के स्वास्थ्य जोखिमों से रोकता है गर्भनिरोधक सुविधाएं :

डीसीएम संजय कुमार दिनकर ने कहा कि परिवार नियोजन महिलाओं को अधिकार देता है कि उन्हें कब और कितने बच्चे हो। गर्भनिरोधक गोलियां और सुइयों महिलाओं को विशेष रूप से युवा, कम बच्चे वाली महिलाओं को गर्भावस्था से संबंधित स्वास्थ्य जोखिमों को होने से रोक सकता है। स्वास्थ्य के साथ साथ इससे बच्चों के उच्च शिक्षा का अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण, सतत जनसंख्या में वृद्धि, व्यक्ति और समुदाय के लिए आर्थिक विकास आदि को नियंत्रित रखता है। गर्भनिरोधक का उपयोग करने से मातृ मृत्यु की संख्या में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है और गर्भधारण में अंतर होने से बच्चों के स्वास्थ्य को भी बहुत लाभ मिलता है। इसके लिए सभी दंपत्तियों को परिवार नियोजन के स्थायी के साथ साथ अस्थायी सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। स्थायी सुविधा के रूप में महिला बंध्याकरण के साथ साथ पुरूष नसबंदी सुविधा भी सभी अस्पताल में उपलब्ध है। अस्थायी सुविधा के रूप में लोग अंतरा सुई, छाया, माला एन, आपातकालीन गर्भनिरोधक (ईजी) की गोली व कंडोम का उपयोग कर सकते हैं। परिवार नियोजन के सभी अस्थायी सुविधा सभी स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here