समस्तीपुर : यूआर कॉलेज रोसड़ा की एनसीसी इकाई के तत्वावधान में सोमवार को अपराह्न प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय, सीटीओ डॉ अनुराग कुमार व परीक्षा नियंत्रक डॉ जाकिर हुसैन द्वारा केक काटकर एनसीसी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डाॅ राय ने एनसीसी की स्थापना एवं उद्देश्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को कॉलेज परिसर में अनुशासन, स्वच्छता, विधि-व्यवस्था आदि बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सीनियर कैडेट्स राजा कुमार व पुष्पांजलि ने भी एनसीसी के महत्व व उद्देश्यों को समझाया। कैडेट्स ने परिसर की साफ-सफाई कराई। प्रधानाचार्य ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं दी और कहा कि वे जीवन में बेहतर मुकाम हासिल करें।




















































