कर्पूरी सभागार में भारतीय जनता पार्टी का विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक की गई

465

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर के विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक कर्पूरी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने पार्टी संगठन पर विशेष मजबूती से चर्चा की। वहीं वक्ताओं ने जिला के सभी मंडलों में आगामी 15 अगस्त तक मंडल कार्यसमिति की बैठक को लेकर निर्देशित करतें हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर ध्यान आकृष्ट कराया। मौके पर बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ तरूण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव, अरविन्द कुमार, हसनपुर विधानसभा के चारों मंडलों के मंडल अध्यक्ष समेत पूर्व मुखिया सह पंचायती राज संयोजक बिजेंद्र सिंह मुरारी, आईटी सेल संयोजक श्याम सुन्दर पासवान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक मामाजी जी समेत भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here