कार्यालय जिला निर्वाचन* पदाधिकारी,मधुबनी मीडिया प्रबंधन कोषांग।

318


मधुबनी से प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट..

*नगरपालिका निर्वाचन- 2022 में समाचार कवरेज करने के उद्देश्य से निर्देशानुसार मीडिया कर्मियों को प्राधिकार पत्र उपलब्ध कराया गया है। मधुबनी डी पी आर ओ का कहना हैं कि प्राधिकार पत्र समाचार कवरेज के मद्देनजर उपलब्ध कराई गई सुविधा है। प्राधिकार पत्र धारक मतदान और मतगणना के दिन अनिवार्य रूप से प्राधिकार पत्र अपने पास रखेंगे। साथ ही निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों /पीठासीन पदाधिकारी के निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे। प्राधिकार पत्र धारक अपने कर्तव्यों के निर्वहन के क्रम में किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में या विरोध में कार्य नहीं करेंगे। ना ही कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे कि प्रत्याशी के पक्ष में या विरोध में वातावरण का निर्माण हो। प्राधिकार पत्र में लिखे गए दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करेगे। अगर किसी को भी किसी प्रकार की समस्या हो तो,सीधे मुझसे संपर्क करेगे,परंतु निर्वाचन कार्य मे बाधा की स्थिति उत्पन्न नही हो,इसका ध्यान रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here