समस्तीपुर ,कृषि समन्वयक ने किया योगदान प्रखंड ताजपुर में जिला कृषि पदाधिकारी समस्तीपुर के कार्यालय आदेश संख्या-210 पत्रांक 965 दिनाँक -13.4.2021 के अनुपालन में कुल 6 कृषि समन्वयक का ताजपुर प्रखंड में किसानों को तकनीकी जानकारी एवं कृषि विभाग के योजनाओं की जानकारी देने हेतु कृषि निदेशक बिहार सरकार पटना के निदेशानुसार स्थांनातरण किया गया है, जिसके आलोक में दिनाँक 19.4.2021 तक सभी कृषि समन्वयक ने अपना योगदान प्रखंड कृषि पदाधिकारी ताजपुर के यहाँ दिया।प्रखंड कृषि पदाधिकारी ताजपुर विनय कुमार ने बताया की सभी स्थान्तरित कृषि समन्वयक को शत प्रतिशत योगदान कर लिया गया है, योगदान करने वाले कृषि समन्वयक में विक्रम प्रसाद हिमांशु, मनीष कुमार, रमेश कुमार, कुमारी पुष्पा रानी, रतेंद्र कुमार एवँ सुभाष चंद्र है, साथ ही कृषि समन्वयक पंकज कुमार, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार,नृपेंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, अमरेंद्र प्रसाद राय, सुजीत कुमार वर्मा,एवं हरिदर्शन चौधरी को स्थानांतरित प्रखंड में योगदान करने हेतु विरमित कर दिया गया है।



















































