लापता युवक का लाश नदी में उपलाता हुआ मिला, क्षेत्र में मची हलचल।

333

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। जिले के विभूतिपुर थाना हल्का के सोनवार चक गांव स्थित बनी रेलवे पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता हुआ एक युवक का लाश मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। घटना के सिलसिले में बताया जाता हैं की बूढ़ी गंडक के आसपास किसान खेती करने गए थे तभी उनकी नजर नदी में उपलाता हुआ लाश पर पड़ा। किसान ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग लाश देखने पहुंचे और देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ पंचायत के वार्ड संख्या 08 निवासी सुरज सहनी के तौर पर हुई है। सूत्रों ने बताया की सुरज शुक्रवार से ही गायब था उसके परिजन परेशान थे और खोजबीन कर रहे थे। इधर विभूतिपुर थाना के थाना अध्यक्ष संदीप पाल अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया तथा आवश्यक कार्रवाई में जुट गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here