खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगीं आग महिला की झुलसने से हुई मौत।

52

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत के भोलथा चौक के पास रविवार की रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगे पाईप से रिसाव होने के कारण आग लगने का मामला प्रकाश में आया है।आग खाना बना रही महिला के साड़ी में आग लग गया। जिस महिला को आग से बचाने के लिए पति, देवर सहित तीन लोग भी गंभीर रूप से क्षुलस गए ।जब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाते तब तक आग की लपटे तेज रहने से घर में लगी बिजली का तार जलकर नीचे गिरने से दो लोग को करेंट लगने से झुलस गया। वहीं घटना स्थल पर ही महीला की मौत हो गई। मृतक महिला कि पहचान भोलथा चौक निवासी वीरेंद्र महतो की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। वहीं जख्मी की पहचान रोहित कुमार 22 वर्ष और मोनू कुमार पड़ोसी 17 वर्ष बताया गया है।
महिला को बचाने गए पति देवेंद्र महतो देवर रोहित कुमार भी आग में झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जख्मी का ईलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
वहीं थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि धटना की जानकारी नहीं है। जांच पड़ताल के बाद ही सही पता चल पाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here