खेल प्राधिकरण की समीक्षात्मक बैठक ।

459

आरके राय चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर

समस्तीपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेल प्राधिकरण की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं जिला खेल प्राधिकरण के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

  1. बैडमिंटन कोर्ट के लिए समस्तीपुर शहर में स्थल चयन करने पर विमर्श किया गया।
  2. स्टेडियम स्थित मार्केट का रेट रिवाइज करवाने का निर्देश खेल पदाधिकारी को दिया गया।
  3. जो भी व्यक्ति या खिलाड़ी या कोई संस्था शुल्क/फीस लेकर पटेल मैदान में किसी भी प्रकार के खेलों का ट्रेनिंग देते हैं या पुलिस/फोर्स की तैयारी से संबंधित ट्रेनिंग करवाते हैं ,को अविलंब बंद करवाने का निर्देश दिया गया।
  4. इंडोर स्टेडियम की स्थिति यथा भवन/शौचालय की भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता के साथ समन्वय स्थापित कर मरम्मत कराने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here