छिटपुट विवाद के साथ शांतिपूर्ण मोहर्रम पर्व हुआ सम्पन,एसडीपीओ ने क्षेत्र का किया दौरा।

207

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर/खानपुर थाना क्षेत्र के करीब तीस लाइसेंस धारियों ने अपने अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण व एकता का मिसाल पेश करते हुए मोहर्रम पर्व को मनाया,हालाकि कुछ जगहों पे दो अखाड़ों के बीच टाइम टेबल को लेकर तू तू मैं मैं होते दिखा,लेकिन प्रशासनिक तत्परता के कारण लोगों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया गया,उधर क्षेत्र के विधि वैवस्था को बनाए रखने के लिए सदर टू एसडीपीओ विजय महतो भी इलमासनगर,मन्नेबाड़ा,खैरी,हरपुर श्याम,कादरचक,सिरोपट्टी,खतुआहा,सिरौल, गाहर,दिनमनपुर,खानपुर सहित अन्य अखाड़ों का दौरा करते रहे।बतादें कि क्षेत्र में अमन चैन बरकरार रहे और शांतिपूर्ण मोहर्रम पर्व हो सके इसके लिए उन्होंने थाने के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक कर रूटचार्ट तैयार किया,जिसके बाद उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए क्षेत्र में बने रहने की सलाह दी। वहीं उन्होंने खुद कई अखाड़े का भार उठते हुए थाना क्षेत्र के अखाड़े पर दौड़ लगाते रहे।वहीं सिरोपट्टी में शांतिपूर्ण ताजिया जुलूस हो सके इसको लेकर पूर्व उप प्रमुख पवन देव प्रसाद सिंह,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,नीरज कुमार,थाना अध्यक्ष मोहम्मद फहीम प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, राजद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलाम खां, मोहम्मद इसाक लाल खां,नेमत खां,मोहम्मद मंजर मौके पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here