समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। जिले के वारिसनगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में कुल 13 फरियादी पहुंचे जिसमें अभी मामले भूमि विवाद से जुड़ा हुआ था। जनता दरबार में कुल 08 का निष्पादन किया गया। जनता दरबार के अवसर पर कर्मचारी महेश्वर राम, अमीन चंदेश्वर सिंह, एसआई फुलेंद्र झा, संजय कुमार सुमन, अंचल कर्मी संजय कुमार राय आदि मौजूद थे।





















































