जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर के स्थानांतरण पदस्थापन आदेश के आलोक में मुजफ्फरपुर,दरभंगा,खगड़िया और अररिया जिला के विद्यालयों से स्थानांतरित होकर समस्तीपुर जिला के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में चार शिक्षकों ने योगदान किया।प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि योगदान के पश्चात शिक्षकों ने संधारित्र योगदान प्रतिवेदन को ई शिक्षा कोष पर अपलोड किया। योगदान करने वाले शिक्षक में विशिष्ट शिक्षक, वर्ग 6 से 8,अंग्रेजी विषय के पद पर अंजुमन शाहीन,विद्यालय अध्यापक,वर्ग 6 से 8, सामाजिक विज्ञान के पद पर मोहम्मद सादुल्लाह, विद्यालय अध्यापक, वर्ग 1 से 5, के पद पर रुचि वर्मा एवं कोमल पांडे ने योगदान किया।प्रधानाध्यापक ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए नए जोश,उमंग और ऊर्जा के साथ बच्चों के जीवन को उन्नत बनाने में की अपील की।विद्यालय में पूर्व से पदस्थापित शिक्षकों ने इन शिक्षकों का गर्म जोशी के साथ विद्यालय में स्वागत किया।























































