जनता दरबार में पहुंचे 15 फरियादी, एक का हुआ निष्पादन

362

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में पूछे जाने पर एसआई संजय कुमार सुमन ने बताया कि आज नया और पुराना मिलाकर कुल 15 मामले आये। उन्होंने बताया की पुराना मामले से एक मामले को निष्पादन किया गया, तथा शेष फरियादियों को अगली तिथि दी गई। एसआई ने बताया की सभी मामले भूमि विवाद से जुड़ा हुआ था। जनता दरबार में एसआई संजय कुमार सुमन के अलावा, अमीन चंदेश्वर सिंह, राजस्व कर्मचारी अमरेश पाठक, अंचल कर्मी संजय कुमार राय, रंजित कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here