जमीन पर जबरन नहर खोदने के खिलाफ किसान महासभा व भाकपा-माले का पूसा सीओ के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

342

#तिरहुत गंडक नहर परियोजना किसानों का शोषण करने वाली है:- माले

अमरदीप नारायण प्रसाद।

#किसानों की मांग जायज, किसान पीछे हटने वाले नहीं है :- किसान महासभा

तिरहुत गंडक नहर परियोजना मोतीपुर कैंप मुजफ्फरपुर के द्वारा किसानों के जमीन पर जबरन नहर खोदने व किसानों को धमकाने के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा व भाकपा-माले के बैनर तले पूसा सीओ के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता किसान नेता दिनेश सिंह ने की।
इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 17 दिन से लगातार किसान अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले कुबौलीराम पंचायत अंतर्गत मिल्की टोला में किसानों के जमीन पर जबरन नहर खोदने व किसानों को धमकाने के खिलाफ अनिश्चितकालीन के लिए धरना पर बैठे हैं लेकिन इसके बावजूद प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। धरना स्थल पर जाकर प्रशासन के द्वारा वार्ता नहीं करने पर आंदोलनकारियों ने रोष जताया।
किसान नेता दिनेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरहुत गंडक नहर परियोजना किसानों का शोषण करने वाली है। इससे किसानों को कोई लाभ नहीं। उन्होंने कहा कि इस नहर में आज तक एक बूंद पानी नहीं आया। इससे कहीं भी 1 इंच जमीन किसानों का सिंचित नहीं हुआ। किसानों की मांग जायज है, किसान पीछे हटने वाले नहीं है।किसानों पर जबरन जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वक्ताओं ने एमएसपी के आधार पर सभी फसलों की खरीद करने, पैक्सों के द्वारा धान खरीद व कोल्ड स्टोर मालिकों के द्वारा आलू स्टोर करने की जांच की मांग की।
सभा को भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, माले प्रखंड कमेटी सदस्य किशोर कुमार राय, राम कुमार,महेश सिंह,सुरेश कुमार,मुंशीलाल राय, अफताब अहमद, दीप नारायण राय,मोहम्मद आले, पूर्व प्रखंड कमेटी सदस्य सुनील कुमार सुमन, भूपन तिवारी,संतोष कुमार, राजद नेता विजय साह, रामशरण महतो,आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार,इनौस प्रखंड सचिव कृष्ण कुमार, वासुदेव सिंह, वेद प्रकाश सिंह, शिव दयाल सिंह,राम ललित सिंह, जगदीश सिंह, मो. रहमानी, अजय कुमार सिंह, पिंटू सिंह, धीरज कुमार मिश्र, संतोष मिश्रा,भोला कुमार, सुनीता देवी, इंदु देवी,शिव शंकर सिंह, गौरी शंकर सिंह आदि ने संबोधित किया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी से वार्ता हुई। उन्होंने कहा कि हम आपके मांग पत्र को वरीय अधिकारियों को फॉरवर्ड कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here