आर्म्स एक्ट के तीन को जेल गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को दबोचा, अपराधिक घटना को अंजाम देने का योजना बना था ।

313

समस्तीपुर: चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाने से अपर थाना अध्यक्ष शंभू सिंह पुलिस पदाधिकारी शेखर सुमन को दलवल के साथ थाना क्षेत्र के जगदीश पारन राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप भेजो। पुलिस के पहुंचते ही तीन अपराधी भागने की जिज्ञासा करने लगे, लेकिन पुलिस की चपेट से नहीं बचे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के पास से एक अपाचे मोटरसाइकिल ,3 मोबाइल ,एक देसी पिस्टल बरामद की गई। थाना लाकर गिरफ्तार अपराधी की पहचान जगदीश पारण गांव के सत्यनारायण सहनी के पुत्र सिराज कुमार जितेंद्र सहनी के पुत्र शंभू सहनी यदू पारण गांव के चंदेश्वर राम के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई। गिरफ्तार को आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।उक्त आशय
की जानकारी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि तीनों मिलकर किसी बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने की मंशा से योजना बना रहे थे। जिसको पुलिस ने निष्फल कर दिया। तीन को जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here