जहरीली शराब विक्रेताओं को संरक्षण दे रहे हैं उजियारपुर थाना अध्यक्ष : भाकपा-माले!

50

अमरदीप नारायण प्रसाद

उजियारपुर/समस्तीपुर:- भाकपा-माले उजियारपुर प्रखंड कमेटी ने जहरीली शराब से गावपुर के सन्नी ठाकुर और बेलारी के विकास महतो मौत मामले में मारपीट का मामला दर्ज कर लीपा-पोती की निंदा करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग किया है। गावपुर के योगी चौक, उजियारपुर हनुमान चौक, महेंद्र चौक महेशपट्टी, बेलारी खरतुहाडीह चौक पर प्रतिरोध सभा कर उजियारपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को शराब तस्करों को संरक्षण देने मामले में बर्खास्त करने, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने,शराब विक्रेताओं को चिह्नित कर उसकी संपत्ति जब्त करने आदि मांग किया है।माले के प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, दीलीप कुमार राय, अर्जुन दास,मो० शकूर, सुशील कुमार सिंह,इनौस नेता राकेश कुमार सहनी,भोला पासवान, छात्र नेता रोहित कुमार पासवान,मो० फरमान भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य महावीर पोद्दार और फूलबाबू सिंह ने कहा कि महुआ शराब पीने और बनाने का धंधा उजियारपुर पुलिस थाना के संरक्षण में फल-फूल रहा है। शराब विक्रेताओं को खुल्लम-खुल्ला संरक्षण दिया जा रहा है जो कोई भी पुलिस के इस कुकृत्यों के खिलाफ बोलते या विरोध करते हैं तो उल्टे उसे ही झूठा मुकदमा में फसा कर जेल भेज दिया जाता है। उजियारपुर में जहरीली शराब पीने से दोहरे मौत मामले में उजियारपुर थाना अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को भी गुमराह करने का काम किया है। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर का 5 फरवरी 2026 को जारी प्रेस नोट भ्रामक और गुमराह करने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here