जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के अध्यक्षता में , जीविका, जिला उद्योग केंद्र, मध्य निषेध एवं योजना विभाग की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई।

448

चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, डीपीएम ज़ीविका, उप महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अधीक्षक मध्य निषेध एवं उत्पाद एवं सभी विभाग के कर्मीगण उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित बिंदुओं की समीक्षा एवं निर्देश दिए गए:

जीविका+उद्योग

  1. बांस की मूर्ति/चित्रकारी/चित्रकला से संबंधित क्लस्टर का निर्माण कार्य रोसरा में चलाया जा रहा है।
  2. नवप्रवर्तन में 50 लाख की राशि समस्तीपुर जिले को मिला था।
  3. दशहरा नाव निर्माण अंतर्गत 40- 45 नाव की बिक्री अब तक हो चुकी है।
  4. खिलौना निर्माण, जूता चप्पल निर्माण, वुडन फर्नीचर, मास्क निर्माण भी बृहद पैमाने पर किए जा रहे हैं।
  5. कुल 5500 आवेदनों में 674 लोगों को लॉटरी के तहत चयनित किया गया है। उसकी सूची एनआईसी को देने और साइट पर अपलोड करवाने का निर्देश दिया गया। सब की ट्रेनिंग दो दिनों में शुरू हो जानी थी लेकिन कोरोना के कारण कार्य स्थगित कर दिया गया है।
  6. पीएमजीपी में 140 का लक्ष्य है, जिले में सबसे ज्यादा सेंट्रल बैंक 40 लोगों का सेंक्शन किया है।
  7. अगली बैठक से सभी क्लस्टर के एक एक अनुभवी लोगों को भी बुलाने का निर्देश दिया गया।
  8. 2 रेडीमेड कपड़े, एक अगरबत्ती, एक प्लंबर वाले कलस्टर के ग्रुप भी जिले में सक्रिय हैं।
  9. फिशरीज में बड़ा फ़ीड लगाने हेतु निर्देश दिया गया।
  10. मखाना प्रोसेसिंग इंडस्ट्री लगाने का निर्देश दिया गया।
  11. हल्दी पाउडर पिसाई पैकेजिंग एवं बिक्री कराने का निर्देश दिया गया।
  12. जीविका द्वारा संचालित कुल 20 नर्सरी जिले में कार्यरत है। जिसमें 11 नरेगा के और 9 वन विभाग से मिला है।
  13. सतत जीविकोपार्जन के तहत् 5496 परिवार आते हैं।
  14. 341 टाईपर्स हैं, जिन्हें नीरा बनाने का लाइसेंस जीविका द्वारा दिया गया है।

मद्य निषेध

  1. 53 कॉलम फॉर्मेट को भरकर कल तक अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया।
  2. पदाधिकारी जिनके द्वारा अधिग्रहण वादों की सुनवाई की जाती है, कि सूची की मांग की गई।
  3. अधिग्रहण वादों की संख्या 849 है।
  4. 1000 लीटर से ज्यादा शराब विनिष्टिकरण का मामला लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया गया।

योजना:

  1. जिला योजना के तहत मंदिर चहारदीवारी में कुल 16 स्कीम कार्यरत है। जिसमें कि 4 पूर्ण है।
  2. जिन स्कीमों में भूमि विवाद नहीं है उनमें कार्य को तेजी से करने का निर्देश दिया गया।
  3. जिले में वर्तमान में 132 वाटर एटीएम माननीय सांसद सह गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी द्वारा मनोनीत है, एवं 3 वाटर एटीएम श्री रामनाथ ठाकुर जी (माननीय सांसद राज्यसभा) द्वारा मनोनीत है।
  4. डीआरसीसी समस्तीपुर, राज्य की रैंकिंग में 36 वां स्थान रखते हैं, इसमें सुधार हेतु कार्य करने का निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here