चंद्रकांता न्यू समस्तीपुर: ई पोर्टल पर निबंधित सभी मजदूरों को विशेष मंहगाई-बेरोजगारी भत्ता सरकार दें-खेग्रामस
# किसानों की धान का क्रय पंचायत स्तर पर पैक्स के द्वारा कराने,और विचौलियो के द्वारा धान खरीदगी पर सरकर रोक लगावें-सुनिल
# किसानों को सरकारी दर समय-समय पर खाद्य-बीज का प्रबंध करने,खाद्य का किल्लत दूर करने,एमएसपी की गारंटी करे-चंदेश्वर यादव
03 नवम्बर 2022 वारिसनगर भाकपा (माले) की जन संगठन अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की बैनर तले राज्यव्यापी धरना/प्रदर्शन वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय पर गग्नभेदी जोश-खरोश से नारा लगाते हुए धरना/प्रदर्शन किया और एक सभा की गयी सभा की अध्यक्षता उमेश कुमार महतो ने की संचालन शंभु पासवान ने किया।
सभा को संबोधित खेग्रामस राज्य उपाध्यक्ष जीवछ पासवान, इंसाफ मंच जिला सचिव डॉ0 खुर्शीद खैर,किसान महासभा प्रखंड सचिव सुनिल कुमार राय,चन्देशवर यादव,संजीत पासवान,नारायण साह,पूर्व मुखिया रामप्रीत पासवान,शंभु पासवान,मो0 नईम अंसारी,मो0 अनु अली,उमेश सहनी,रामविलास महतो,अरुहुल्या देवी,आदि नेताओं ने संबोधित किया
राज्य उपाध्यक्ष जीवछ पासवान ने अपने संबोधन में कही खेग्रामस राज्यव्यापी आंदोलन के माध्यम सरकार से मांग कर रही है
केंद्रीय कानून के साथ खेत मजदूरों व ग्रामीण मजदूरों के लिए बिहार में केरल के तर्ज पर एक व्यापक कानून बनाने और अलग से कल्याण बोर्ड की गठन करने,डी बंधोउपाध्याय आयोग की रिपोर्ट लागू कर नया बटाईदारी कानून बनाने,सिलिंग से फाजूल जमीन,भूदान वाली जमीन,केशरे हिंद वाली जमीन,गैर मजरुआ परती जमीन,गरीब दलित भूमिहीनों के बीच जमीन बितरण करने, सभी परिवारों को बसने योग्य 10 डिसमील जमीन देने,जो जहां बसे है उन्हे तत्काल वासगीत परचा देने, बिना वैकल्पिक वास-आवास के गरीबों को उजारने पर रोक लगाने, इस संबंध में बिहार सरकार नया कानून बनाने, मांग आधारित मनरेगा कानून में केंद्र सरकार छेड़-छाड़ करना बंद करें,सभी मजदूरों को 200 दिन काम 600 रुपये दैनिक मजदूरी देने और कार्य स्थल पर ही भुगतान कराने का प्रबंध करने और बकाया मजदूरी का अविलम्ब भुगतान कराने, राज्य परिषद में खेत व अनय ग्रामीण मजदूर संगठनों का प्रतिनिधित्व दिलाने, प्रवासी मजदूरों का रजिस्टेशन कराने और एक विशेष कानून बनाने और मृत्यु-दुर्घटना होने की स्थति में क्रमश: 10 लाख और 5 लाख की सहायता दिनलाने की गारंटी करने,गरीबों की योजना व अन्य योजनाओं में मची लूट पर रोक लाने, तथा खे मजदूर संगठनों के प्रतिनिधित्व के आधार पर पंचायतों में निगरानी कमिटी गठित करने 55 साल के ऊपर के सभी स्त्री-पुरुषों को 3000 हजार रुपये पेंशन की गारंटी कराने,अतरिक्त स्वास्थ्य केन्द्रों को चालू कराने, और वहां डॉक्टरों,नर्स,डरेशर,और दवा की व्यवस्था कराने,पीएचसी में स्त्री बच्चारोग विशेषज्ञ सहित हड्डी और सर्जरी के डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, अंचल के महोउद्दीनपुर पंचात के हजपुड़वा गांव के वार्ड 6 और 4 के बीच नहर के ऊपर नव निर्मित बॉस की चचरी पुल की जगह सरकारी योजना से पुल का निर्माण कराने सहित अनय मांगों को लेकर धरना/प्रदर्शन की गयी। किसान नेता सुनिल राय व चन्देशवर यादव ने कहा किसानों का धान क्रय में पंचायत स्तर पर पैक्स के माध्यम से होनी चाहिए विचौलियों के द्वारा धान खरीदगी पर रोक लगाने,व सरकारी दर समय-समय पर खाद्य बीज उपलब्ध कराने खाद्य का किल्लत होने पर हो रहे काला बजारी पर रोक लगाने औ






















































