समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। शुक्रवार को जिले के मथुरापुर ओपी परिसर में पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मियों को जानकारी दिया की गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था की मो0 इस्लाम जो हथियारों कि खरीद बिक्री करता है एवं अपने अपराधी प्रवृति के सहयोगियों से पिस्टल लेकर बेचने के लिए मथुरापुर ओपी क्षेत्र के अंतर्गत बाजार समिति आया हुआ था। उक्त सूचना पर पुलिस कप्तान के द्वारा एक विशेष टीम का गठन करते हुए त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम के द्वारा बाजार समिति के मेन आर्ट दुकान पर छापामारी किया गया तो पुलिस बल को देखकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिन्हें विशेष टीम पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गये मनीष कुमार के पास से एक लोडेड पिस्तौल जिसको अनलोड करने पर दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया तथा हथियार तस्कर मो0 इस्लाम के पास से 7.62 एमएम की तीन जिंदा गोली बरामद किया गया। पुलिस कप्तान के अनुसार मो0 इस्लाम द्वारा बताया गया की यह शेखोपुर के अपराधी विवेक कुमार उर्फ गुलाब सिंह, अंकेश सिंह उर्फ पहाड़ी एवं आदित्य राज उर्फ छपाड़ी से हथियार लेकर बेचता है। एसपी ने बताया की मो0 इस्लाम की निशानदेही पर ग्राम शेखोपुर के विवेक कुमार उर्फ गुलाब सिंह के घर पर विशेष टीम के द्वारा छापामारी किया गया तो गुलाब सिंह के घर से पुलिस बल को देखकर तीन व्यक्ति भागना चाहा, जिसे पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान विवेक कुमार उर्फ गुलाब सिंह के पास से 7.62 एमएम का लोडेड पिस्तौल,आदित्य राज उर्फ छपाड़ी के पास से 7.62 एमएम का लोडेड पिस्तौल एवं अंकेश सिंह उर्फ पहाड़ी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया है। अंत में पुलिस कप्तान ने बताया की छापामारी टीम में नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, मुफस्सिल अंचल निरीक्षक विक्रम आचार्य, पु0नि0 मुकेश कुमार, पु0अ0नि0 अनिल कुमार, कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार, मथुरापुर ओपी अध्यक्ष मो0 खुशबुद्दीन, एसआई पुतुल कुमारी, मनीषा कुमारी, पु0अ0नि0 राहुल कुमार को शामिल किया गया था।





















































