समर कैंप कक्षा का अवलोकन किया गया।

353

समस्तीपुर : उमवि मोहनपुर एवं उर्दू मध्य विद्यालय धर्मपुर में समर कैंप कक्षा का अवलोकन एसआरपी मधुरेन्द्र दत्त शर्मा तथा प्रथम के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने किया। उन्होंने खेल-खेल में गणित एवं भाषा पर विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों से छोटे-छोटे शब्द, साधारण वाक्य, एक से दो अंकों के सवालों से भाषा एवं गणित में हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही कहानी वाचन गतिविधि कराया। मौके पर शिक्षा सेवक अमर सिंह, जमीला खातून, राजू रजक, रविश कुमार आदि केन्द्र संचालित कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here