तीसरे दिन श्रीमद् भागवत प्रवचन श्रवण को लेकर तीरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

329

समस्तीपुर: संतों की सेवा ही भगवान की सेवा है भागवत समस्त ग्रंथों का सार है इसके कथा श्रवण करने से प्रेत योनि से मुक्ति मिलती , श्रीमद्भागवत की प्राप्ति होती है उक्त बातें वृंदावन से आए श्री श्री 108 श्याम बिहारी जी महाराज ने कथा व्याख्यान में कल्याणपुर प्रखंड के तीरा ग्राम में उपस्थित श्रद्धालुओं को कहीं। कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा समस्त मानव जीव के लिए अमृत के समान है। संगीतमय धुन में समय-समय पर प्रवचन कर्ता के साथ श्रद्धालुओं ने राधे राधे का जय कार श्री कृष्ण की महिमा अपरंपार का गुणगान कर रहे थे। प्रतिदिन कथा श्रवण को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पंडाल में रहती है।सक्रिय सहयोग करने वाले में मुखिया अर्चना कुमारी आशीष पटेल आनंद कुमार डब्लू विजय कुमार राधेश्याम ठाकुर उमेश कुमार चौधरी, डॉ राजीव कुमार आदि शामिल है ग्रामीणों के अथक सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन करा कर मानव कल्यानार्थ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here