शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान

733

मुजफ्फरपुर। जन-हितैषिता, बिहार रक्तदान महादान समूह और मारवाड़ी युवा मंच की मुजफ्फरपुर व संस्कृति शाखा की ओर से रविवार को सिकंदरपुर स्थित श्री राणी सती मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया। संयोजक प्रिंशु मोदी ने बताया कि शिविर लगवाने का मूल उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता है। ताकि कैंसर, थैलेसीमिया पीड़ित व जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। शिविर में
मंदिर कमेटी के सचिव रमेश झुनझुनवाला, श्याम भीमसेरिया, श्रवण सर्राफ, भरत नाथानी, किशोर सर्राफ, अभिषेक आर्य, नीरज मिश्रा, मेधा सिस्का, प्रियंका तुलस्यान, प्रीति अग्रवाल, गौतम केजरीवाल, मनीष हिसारिया, आकाश चौधरी, वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल, आदर्श कुमार आदि ने सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here