तेरह अग्निकांड पीड़ित और चार मृतक के परिजनों को मंत्री महेश्वर हजारी ने दिया चेक।

380

समस्तीपुर : तेरह अग्निकांड पीड़ित चार मृतक के परिजनों को बिहार सरकार के मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार अंचल पदाधिकारी शशि रंजन की उपस्थिति में प्रति अग्नि पीड़ित परिवार को ₹20000 का चेक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए के चेक का वितरण पंचायत के जनप्रतिनिधियों , गणमान्य लोगों के बीच वितरण किया गया। चेक पाते हैं पीड़ित के चेहरे खिले। लाभ पाने वालो में मृतक के सिमरिया भिंडी गांव के परिजन जितेंद्र दास मूसेपुर गांव के दिनेश पासवान गगौरा गांव की गीता देवी सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन भागीरथपुर गांव के संजीत खातून आदि को चार ,चार लाख का चेक मिला। वही अग्निकांड के लाभार्थियों में मूसेपुर गांव के शत्रुघ्न राय ,लक्ष्मण राय, रामचंद्र राय, भरत राय, अर्जुन राय मुकेश कुमार राजेश राय गंगा राय उर्फ बबलू राय मोहन राय गोविंदपुर खजूरी गांव के अग्नि पीड़ितो में राजेश दास सीमा देवी कृष्णा देवी सुमित्रा देवी को अंचल नाजिर रणधीर कुमार राम ने 20-20 हजार के चेक बनाकर पदाधिकारी की उपस्थिति में मंत्री को दिया। मौके पर पिंटू सिंह दीपक कुमार भोला राय चंद्रप्रकाश गुड्डू राघवेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here