अमरदीप नारायण प्रसाद।
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के रजवा पंचायत के वार्ड संख्या 2 में अबतक सरकार के महत्वकांक्षी योजना हर घर नल के जल योजना के तहत लगभग दो दर्जन परिवारों तक नल जल योजना का पानी नही पहुंच पाया है। इस मामले में उप सरपंच अंजू कुमारी द्वारा पंचायती राज पदाधिकारी, बीडीओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी व डीएम को सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर बंचित परिवारों को नल का जल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उन्होंने पूर्व वार्ड सदस्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक परिवार में एक नल का पोआइन्ट लगाकर उस घर मे तीन लोगों को केवल कागज पर कनेक्शन कर दिया गया है। जबकि केवल एक कनेक्शन से सारे लोग पानी का उपयोग करते है। उन्होंने कहा कि जब परिवार में एक व्यक्ति के नाम से कनेक्शन दिया गया तो परिवार के अन्य लोगों को किस आधार पर फर्जी कनेक्श कर दिया गया है। साथ ही बताया कि वार्ड के उर्मिला देवी, चिंता देवी, अनिता देवी, सुनैना देवी समेत लगभग 25 परिवार योजना के लाभ से अबतक वंचित है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी सुमित कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत दोषी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही योजना से वंचित लोगों को शीघ्र ही योजना का लाभ दिलाया जाएगा।






















































