समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत स्थित आज ना गांव के वार्ड नंबर 06 में दिनदहाड़े चारदीवारी के भीतर घर में ताला काटकर अज्ञात चोरों ने गोदरेज अलमीरा में रखें नगदी 42000 हजार रुपए के अलावे 400000 से अधिक के जेवरात लेकर चंपत हो गए। पीड़ित गृह स्वामी स्वर्गीय शिक्षक आनंद प्रसाद के पुत्र अशोक कुमार अकेला ने समस्तीपुर से आने के बाद जब घर को देखा तो सभी ताला बड़े-बड़े टुटे दिखाई दिए अलमीरा भी अज्ञात चोरों ने तोड़ दी थी उसमें रखे सोने के जेवरात और सामान गायब थे अज्ञात चोरों ने अधिकतर सामानों को घर में इधर-उधर फेंक दिया। चोरी की घटना की सूचना पीड़ित ने स्थानीय थानाध्यक्ष को दी थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गस्ती में एसआई राजकिशोर राम को सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल भेजा एसआई ने जायजा लेते हुए बताया कि थानाध्यक्ष को चोरी के संबंध में बता दिया गया है। इधर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि समाचार प्रेषण तक आवेदन नहीं मिला है अग्रसर कार्रवाई जारी है। इस घटना को लेकर गांव सहित आसपास के गांव में काफी भय का माहौल बन गया है लोगों का कहना है कि अब दिन में भी लोगों का घर सुरक्षित नहीं है। पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर मुखिया अनीता देवी ने इस घटना को लेकर पुलिस से अभिलंब अज्ञात चोरों का पता लगाकर सलाखों के पीछे भेजने की गुहार लगाई है
















































