समस्तीपुर:
चकमेहसी थाना क्षेत्र के गगोडा गांव स्थित बागमती नदी के किनारे से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की एक देसी फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। फैक्ट्री से पुलिस ने दो प्लास्टिक 15 लीटर जिसमें कुल 30 लीटर, दो प्लास्टिक का बड़ा गैलन जिसमें 70 लीटर, एक अल्युमिनियम का पुराना तसला, जिसमें 15 लीटर, एक गैस सिलेंडर, एक छोटा रेगुलेटर जिसमें लोहा का दो चूल्हा लगा हुआ बरामद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने दी।





















































