दो किसान को मिथिला दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति की ओर से 10 ,10 हजार का चेक दिया गया।

319

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कमरगामा गांव में अचानक दो किसान के भैंस की मृत्यु हो गई। इसी को लेकर मिथिला दुग्ध उत्पादन समिति की अध्यक्ष मीणा बच्चे की अध्यक्षता में दुग्ध उत्पादकों की एक बैठक हुई। बैठक में सुधा डेयरी के अजय कुमार अकेला रामबालक राय शिवजी कुमार राम बुझावन राय राजेश कुमार रजनीश आदि ने अपने-अपने विचार रखते हुए सब सम्मति से निर्णय लिया कि गांव के पीड़ित दो किसान कपिल देव शर्मा दिनेश राय को सांत्वना देते हुए पदाधिकारी ने 10 हजार प्रति किसान चेक प्रदान किया। चेक मिलते ही दोनों किस के चेहरे खिले। सुधा डेयरी के पदाधिकारी अकेला ने किसानों को तापसी गर्मी में दुधारू गाय भैंस के बचाव की जानकारी दी। राजेश कुमार रजनीश ने उपस्थित किसानों के बीच पशुओं के लिए कुछ दवा का वितरण किया। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष मीणा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here