दो गुटों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

454

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सोनवारचक में गृह कार्य को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। बातें इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। इनमें चार जख्मी का इलाज स्थानीय सीएससी में जारी है। जबकि दो जख्मी को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि एक गुट से विजय कुमार, संजय कुमार, जयमाला कुमारी और पार्वती देवी जख्मी हुए हैं। जबकि दूसरे गुट से अनिता देवी और नीतू कुमारी जख्मी हुई हैं। जख्मी में से संजय कुमार और जयमाला देवी को चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here