दो वर्षों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग , समाज के लोगों ने मंदिर में करायी शादी

1182

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : 2 वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर समाज के लोगों ने प्रेमी युगल को मंदिर में करायी शादी ,जोगियामरण पंचायत के भाईजी भीत्ता ग्राम के भोला चौधरी के 21 वर्षीय बेटे क्रांति कुमार चौधरी व युवती सिरोडाबर पंचायत के सोहदा गांव निवासी मुन्ना चौधरी की 20 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी का बुधवार को चौथा गांव के शिव मंदिर में हिंदू रीतिरिवाज से ग्राम पंचायत सिरोडाबर के सरपंच राजकुमार दास व जोगियामारण पंचायत के पूर्व मुखिया मुसाफिर चौधरी एवं समाज के लोगों ने शादी करा दी। बताया जाता है कि जिस गांव का युवक है उसी गांव में युवती के नानी घर रहने के कारण युवती का आना जाना लगा रहता था उसी दरमियान युवक और युवती में प्रेम परवान पर चढ़ गया और 2 वर्षों तक चलता रहा इस दरमियान दोनों के परिजनों की जानकारी होने के बाद काफी हंगामा भी हुआ जिसे लेकर थाने में मामला गया जहां दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मिला दिया गया लेकिन इसी बीच अब जानकारी मिली कि 2 महीने का लड़की प्रेग्नेंट होने के कारण युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाना शुरू किया तब जाकर समाज व ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पूर्व मुखिया के द्वारा दबाव बनाकर सिरोडाबर पंचायत के चौथा गांव के शिव मंदिर में दोनों की 10 मार्च बुधवार को हिंदू रीति रिवाज से शादी करा दी गई। जानकारी के मुताबिक युवक क्रांति कुमार चौधरी बीएससी कर नौकरी की तलाश में है वही लड़की इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी है मंदिर में शादी के उपरांत समाज व ग्राम पंचायत के लोगों ने दोनों वर-वधू को आशीर्वाद दे कर सुखमय जीवन जीने की बात कर, विदा कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here