समस्तीपुर: कल्याणपुर शनिवार 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र के पंचायत में रिक्त पदों पर चुनाव को लेकर नामांकन की तिथि प्रकाशित की गई है। चुनाव कार्य में ए आर ओ के पद पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार चौरसिया सहयोगी कर्मियों में उच्च वर्गीय लिपिक शेख अलाउद्दीन सेवक जयप्रकाश सिंह निम्न वर्गीय लिपिक शाहबाज निजामी, आईटी रवि भूषण कुमार कार्यपालक सहायक अजीत कुमार शर्मा प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी ने प्रतिनियुक्त किया। आगे प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पंच के पद पर खरसंड पूर्वी में दो पद पुरुषोत्तमपुर में पांच पद, वार्ड सदस्य के तीरा पंचायत में वार्ड 10 सिमरिया भिंडी में वार्ड 4 क्लोजर में वार्ड 4 के पद रिक्त है। शनिवार को किसी पंचायत से किसी ने उम्मीदवारी का नामांकन नहीं भरा। मतदान 28 दिसंबर को होगा मतगणना की तिथि 30 दिसंबर निर्धारित की गई है।




















































