पुलिस अधीक्षक ने किया घंटों थाना का निरीक्षण सभी फाइलों को खंगाला ।

323

समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने कल्याणपुर थाने का अपराह्न में घंटों निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक के आते हैं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा सहित सभी पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर किया। वह एक-एक पदाधिकारी से केश के संबंध में जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। आगे उन्होंने सभी फाइलों को खंगाला। लंबित कांडों को अभिलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया। थाना की सफाई गश्ती दल, शराब माफिया पर पैनी नजर बैंकों का समय पर निरीक्षण आदि के संबंध में निर्देश दिया। लगभग 3 घंटे तक निरीक्षण कार्य चलता रहा मौके पर। थाना के पदाधिकारी में दीपक कुमार झा मनोज कुमार सिंह शिम्पी कुमारी कनिष्क कुमार शंभू सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here